Varanasi: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Varanasi: सलारपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। सतरंगी तिराहा के पास स्थित वैष्णवी बाल क्लिनिक में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन से 12 दिन के नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक परिवार अपने बीमार नवजात को इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

varanasi: परिजनों का हंगामा, इलाके में सनसनी

मासूम की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों (Varanasi) में आक्रोश फैल गया। क्लिनिक के बाहर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ACP सारनाथ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री या प्रमाणपत्र नहीं था और वह अवैध रूप से क्लिनिक चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी (Varanasi) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles