Bihar के नालंदा स्थित शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Bihar के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मघड़ा गांव स्थित शीतला अष्टमी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अंतिम मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि शीतला अष्टमी (Bihar) के अवसर पर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दर्शन का सिलसिला जारी ही था कि अचानक भगदड़ मच गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस हादसे (Bihar) में जान गंवाने वाले सभी 8 श्रद्धालु महिलाएं बताई जा रही हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में दो की पहचान सकुन्त क्षेत्र निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45) के रूप में हुई है।

Bihar: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी, लेकिन उसी अनुरूप सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए थे। यही वजह रही कि अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना (Bihar) की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस फिलहाल भगदड़ के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles