Varanasi: सपा नेता को स्लो पॉइजनिंग का आरोप, पत्नी ने थैलियम जहर देने की जताई आशंका

Varanasi: वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता संदीप सिंह स्वर्णकार को कथित रूप से स्लो पॉइजनिंग दिए जाने का आरोप लगा है। उनकी पत्नी खुशबू सिंह ने आरोप लगाया है कि संदीप को थैलियम जैसा खतरनाक जहर दिया गया, जिससे उनकी जान लेने की कोशिश की गई। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

खुशबू सिंह के अनुसार, वर्ष 2025 में संदीप अपने एक रिश्तेदार से मिलने मेदान्ता अस्पताल गए थे, जहां कुछ समय ठहरने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शुरुआत में सामान्य बीमारी समझकर इलाज कराया गया, लेकिन उनकी हालत धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई। उन्हें 4 फरवरी से 21 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था।

Varanasi: 26 फरवरी को फिर बिगड़ी तबियत

इसके बाद संदीप वाराणसी (Varanasi) लौट आए, लेकिन 26 फरवरी को उनकी तबीयत फिर खराब हो गई और 2 मार्च को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल साकेत में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में Guillain-Barre Syndrome (GBS) की आशंका जताई। हालांकि इलाज के बावजूद उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।

बेहद दुर्लभ और खतरनाक जहर

परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए बाद में उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां की जांच में डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उनके शरीर में थैलियम नामक दुर्लभ और बेहद खतरनाक जहर पाया गया है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और जानलेवा साबित हो सकता है।

खुशबू सिंह का आरोप है कि उनके पति ट्रांसपोर्ट व्यवसाय (Varanasi) से जुड़े हैं और अक्सर बाहर रहते हुए खाना खाते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उनके खाने में जहर मिलाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रची।

मामले में कोतवाली पुलिस (Varanasi) ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles