Varanasi: वाराणसी के राजघाट पुल पर गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को दहला दिया। एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए पुल पर चढ़कर घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया और आखिरकार गंगा में छलांग लगा दी। बचाव के प्रयासों के बावजूद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक पुल पर चढ़ा रहा और बार-बार कूदने की धमकी देता रहा। स्थिति (Varanasi) की गंभीरता को देखते हुए मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया। एक जवान युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे लाने के लिए पुल पर चढ़ा, लेकिन युवक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उसे थप्पड़ मार दिया।
Varanasi: गंगा में तैनात रही टीम
इसके बाद भी NDRF की टीम लगातार उसे बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसी दौरान उसने अचानक जवान का हाथ छुड़ाकर गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि नीचे पहले से तैनात NDRF और गोताखोरों की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पानी से बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में युवक को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल (Varanasi) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि इस पुल पर पहले भी आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए ऊंची ग्रिल और जालियां लगाई गई हैं, इसके बावजूद युवक वहां तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक (Varanasi) का व्यवहार और बचाव अभियान साफ देखा जा सकता है।
घटना के चलते काफी देर तक पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस (Varanasi) मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

