Cough Syrup तस्करी केस में अहम मोड: शुभम जायसवाल इंटरनेशनल अपराधी घोषित, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

वाराणसी के चर्चित कोडिन युक्त कफ सिरप तस्करी (Cough Syrup) मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही वह अब इंटरनेशनल स्तर पर वांछित अपराधी बन गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले के उजागर होने के बाद शुभम जायसवाल (Cough Syrup) देश छोड़कर दुबई भाग गया है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि 19 नवंबर को रोहनिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान शुभम जायसवाल (Cough Syrup) को इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड पाया गया।

Cough Syrup: कोर्ट में दाखिल हो चुका है आरोप पत्र

पुलिस ने 12 फरवरी को इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के सहयोग से इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस (Cough Syrup) जारी किया।

मोहित अग्रवाल ने बताया कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब वाराणसी पुलिस आरोपी को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। प्रत्यर्पण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस मामले में शुभम के पिता भोला जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि रांची स्थित “शैली ट्रेडर्स” के जरिए करोड़ों रुपये की कफ सिरप तस्करी (Cough Syrup) की गई, जिसे पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश और अन्य देशों तक पहुंचाया जाता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles