UP News: गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, टूरिस्ट बस पलटी, दो महिलाओं की मौत, 35 घायल

UP News: गाजीपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने यात्रियों में अफरा-तफरी मचा दी। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

इस हादसे (UP News) में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50) निवासी पुणे और सरस्वती देवी (70) निवासी बुलढाना (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

UP News: वापसी के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव और बुलढाना क्षेत्र से करीब 95-96 यात्री धार्मिक यात्रा पर निकले थे। ये लोग पहले वाराणसी पहुंचे, जहां से काठमांडू (नेपाल) के लिए रवाना हुए थे। दर्शन के बाद वापसी के दौरान यह हादसा (UP News) हुआ।

बताया जा रहा है कि नैसारे गांव के पास चालक ने एक बोलेरो वाहन को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम (UP News) मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य तेज किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस (UP News) पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles