Mau: मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। जामडीह के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने एक दोस्त (Mau) की पत्नी को देखने अस्पताल गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (35), आज़ाद यादव (36) और प्रमोद यादव (30) के रूप में हुई है।
बेचन यादव विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। आज़ाद यादव, जो पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के भाई थे, बाहर काम करते थे और 9 अप्रैल को ही घर लौटे थे। वहीं प्रमोद यादव की शादी अभी कुछ महीने पहले, नवंबर में ही हुई थी।
Mau: गांव में पसरा मातम
घटना (Mau) की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस (Mau) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

