दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए क्रिकेटर Washington Sundar, फैंस ने ली तस्वीर

आध्यात्मिक नगरी वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गुरूवार की शाम एक खास नजारा देखने को मिला, जब भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर Washington Sundar गंगा आरती में शामिल हुए। अपने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच काशी पहुंचे सुंदर ने मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए पूरे विधि-विधान से पूजन किया।

लोगों में नजर आया खासा उत्साह

Washington Sundar अपने दोस्तों के साथ घाट पहुंचे, जहां गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में उन्होंने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की भव्य आरती के बीच वह पूरे समय भक्तिभाव में लीन नजर आए। घाट पर मौजूद श्रद्धालु भी उन्हें अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

गुजरात टाइटंस का हिस्सा है Washington Sundar

गौरतलब है कि Washington Sundar इस समय आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने Delhi Capitals के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा था। इस उपलब्धि के बाद काशी पहुंचकर उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी और सचिव हनुमान यादव ने उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

घाट पर लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे सुंदर ने गंगा आरती के दिव्य और अलौकिक वातावरण का आनंद लिया। उन्होंने विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा करते हुए काशी के आध्यात्मिक माहौल की सराहना की और यहां बार-बार आने की इच्छा जताई। Washington Sundar की उपस्थिति से घाट का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया तथा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles