Bihar: बक्सर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित जानलेवा हमले की साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस (Bihar) के अनुसार, 22 वर्षीय अमन तिवारी को बुधवार देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने कथित रूप से एक खुफिया एजेंसी से संपर्क साधने की कोशिश की थी और हमले की योजना के बदले पैसे की मांग की थी। साथ ही उसने इस साजिश को अंजाम देने के लिए 22 दिन का समय भी मांगा था।
Bihar: पुरे नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने CIA को प्रस्ताव भेजने का दावा किया था। हालांकि इस दावे की सत्यता की पुष्टि जांच एजेंसियां कर रही हैं। मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच जारी है।
खुफिया इनपुट के आधार पर बक्सर और डुमरांव पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं। पुलिस (Bihar) का कहना है कि पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि किसी भी संभावित डिजिटल साक्ष्य को खंगाला जा सके। साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते उसके कमरे को सील कर दिया गया है और वहां पुलिस बल (Bihar) तैनात किया गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2022 में आरोपी ने कोलकाता एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी। उस समय कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन नाबालिग होने के कारण वह कड़ी कार्रवाई से बच गया था।
पुलिस (Bihar) के अनुसार, अमन तिवारी का परिवार आर्थिक रूप से सामान्य है। उसके पिता पूजा-पाठ कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अमन ने स्थानीय स्तर पर पढ़ाई की है और इंटरनेट पर काफी सक्रिय रहता था। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने यह कदम उठाया।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके पुराने मामलों को भी खंगाला जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

