Jaunpur में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर से ऑटो चकनाचूर, तीन गंभीर घायल

Jaunpur के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सतहरिया के पास पुलिया के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल (Jaunpur) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ऑटो मछलीशहर से मुंगराबादशाहपुर की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद घटनास्थल (Jaunpur) पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

Jaunpur: पुलिस ने चलाया राहत अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र (53), शिव शंकर शर्मा (53) और बरसाती (42) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में राकेश बिंद, प्रणव पांडेय और अजीत यादव शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

हादसे (Jaunpur) के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles