Varanasi के उभरते बास्केटबॉल खिलाड़ी अभिषेक राय का चयन भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 1 मई से 31 मई 2026 तक बेंगलुरु के सर्जापुर स्थित लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स में आयोजित किया जाएगा।
FIBA वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तैयारी
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा आयोजित यह कैंप आगामी FIBA वर्ल्ड कप 2027 क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कैंप में चयनित खिलाड़ियों (Varanasi) को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शहर (Varanasi) के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। उनके दादा कमल प्रकाश राय पुलिस विभाग में सीओ पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनके पिता शशिकांत राय वाराणसी न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।
Varanasi: ONGC से कर रहे प्रतिनिधित्व
अभिषेक राय वर्तमान में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) से जुड़े हुए हैं और अपने खेल प्रदर्शन से संस्था का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। BFI के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने ONGC को पत्र भेजकर अभिषेक को कैंप में शामिल होने के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया है।
अभिषेक राय का यह चयन न केवल उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि वाराणसी (Varanasi) के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से शहर में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

