PM दौरे से पहले काशी में सियासी हलचल तेज: पंकज चौधरी और नितिन नबीन पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर सीएम ने किया स्वागत

वाराणसी में PM नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले राजनीतिक गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत सीएम योगी ने किया. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी काशी पहुंचे, एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल संग कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

PM के दौरे से पहुंचे वाराणसी में हलचल

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। फूल-मालाओं और नारों के बीच पंकज चौधरी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे एयरपोर्ट का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

सीएम ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन पर भी खास तैयारियां देखने को मिलीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया, जो इस दौरे की अहमियत को दर्शाता है।

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है। लगातार बड़े नेताओं की काशी में मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि भाजपा इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। काशी में बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर टिकी हैं, जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles