काशी पहुंचे PM Modi: CM-राज्यपाल ने किया स्वागत, 40 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी पहुंच गए। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया।

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका मैदान पहुंचे, जहां वे ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 40 हजार महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है। साथ ही पीएम काशी की प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद भी करेंगे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र को कुल 6332.08 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा, बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर किया जाएगा।

PM Modi का वाराणसी में कार्यक्रम

महिला सम्मेलन के बाद पीएम मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन सुबह प्रधानमंत्री (PM Modi) श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान बरेका से बाबा धाम तक उनका भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई करीब 14 किलोमीटर बताई जा रही है—इसे काशी का अब तक का सबसे लंबा रोड शो माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles