Varanasi: वर्दी में रील बनाना पड़ेगा महंगा, सोशल मीडिया पर सक्रिय पुलिसकर्मियों पर कमिश्नरेट की नजर

Varanasi: पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील, वीडियो और फोटो पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने ऐसे मामलों की निगरानी शुरू कर दी है और नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर निलंबन सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कमिश्नरेट में तैनात महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। निगरानी के दायरे में आरक्षी, महिला कांस्टेबल, उपनिरीक्षक, निरीक्षक और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। विशेष रूप से नए पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Varanasi: प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

हाल ही में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई थी। स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी (Varanasi) वर्दी में, थाने या चौकी परिसर में, ड्यूटी के दौरान अथवा सरकारी हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करेगा।

पिछले कुछ महीनों में काशी और वरुणा जोन में तैनात कुछ महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में बनाई गई रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन घटनाओं के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी वर्दी की गरिमा और विभागीय अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर रहा है, जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या वर्दी में वीडियो, फोटो और रील्स साझा कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां विभाग (Varanasi) की पेशेवर छवि और अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। शिवहरी मीणा ने कहा कि वर्दी में रील बनाने और सोशल मीडिया पर साझा करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कराई जा रही है।

नियमों (Varanasi) के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी और वर्दी की मर्यादा बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के उपयोग में संयम बरतने की सलाह दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles