Varanasi: चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। 17 वर्षीय एक किशोर ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका से विवाद होने के बाद पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे किशोर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर गांव निवासी अमन राजभर (17) का हरसोस गांव की एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शुक्रवार को वह हरसोस स्थित (Varanasi) अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचा था, जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
Varanasi: घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद अमन ने आवेश में आकर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली। घटना (Varanasi) के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल आग बुझाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से झुलसे किशोर को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग (Varanasi) से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

