Varanasi पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वक्फ संपत्ति पर फर्जीवाड़े से कब्जे के आरोप में एक गिरफ्तार

Varanasi कमिश्नरेट पुलिस ने वक्फ संपत्ति पर कथित फर्जीवाड़ा कर अवैध कब्जा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौक थाना पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आजम (48) पुत्र शौकत अली, निवासी शेख सलीम फाटक, नई सड़क, थाना चेतगंज के रूप में हुई है।

Varanasi: वक्फ संपत्ति में फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप

पुलिस के अनुसार मामला वक्फ नंबर-294, जो उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से संबंधित है, की संपत्ति से जुड़ा है। आरोप है कि काजीपुरा कलां स्थित वक्फ (Varanasi) की जमीन और भवनों के दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़ा कर अवैध तरीके से नामांतरण कराने और संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद चौक थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस (Varanasi) ने विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मो. आजम की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद चौक थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस (Varanasi) का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

अन्य पहलुओं की भी होगी जांच

चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि वक्फ संपत्ति (Varanasi) से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस (Varanasi) यह भी जांच कर रही है कि कथित फर्जीवाड़े में अन्य लोग शामिल थे या नहीं तथा नामांतरण और कब्जे की प्रक्रिया में किन-किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles