Varanasi: 50 साल पुराने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़, मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित; पुजारी को भी रॉड लेकर दौड़ाया

Varanasi: राजातालाब थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर गांव में शनिवार सुबह एक 50 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया। आरोप है कि एक युवक ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया और मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

ग्रामीणों के अनुसार, कृष्णदत्तपुर (Varanasi) निवासी दिनेश यादव शनिवार सुबह लोहे की रॉड लेकर मंदिर पहुंचा। उसने पहले मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और फिर गर्भगृह में प्रवेश कर मां दुर्गा की प्रतिमा पर हमला कर दिया। हमले में प्रतिमा की गर्दन टूट गई, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

Varanasi: रोकने पहुंचे लोगों से की अभद्रता

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मंदिर पहुंचे और युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार आक्रामक बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने गाली-गलौज की और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। मंदिर में वर्षों से पूजा-पाठ करने वाले स्थानीय निवासी छोटे लाल यादव ने बताया कि यह मंदिर करीब 50 वर्ष पुराना है और गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।

आरोप है कि युवक ने मंदिर के पुजारी को भी लोहे की रॉड लेकर दौड़ा लिया। इससे मंदिर परिसर (Varanasi) में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती रही।

घटना के बाद आरोपी के परिजनों ने बताया कि दिनेश यादव करीब छह महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनका दावा है कि दुर्घटना के बाद से उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है और उसका इलाज भी चल रहा है।

Varanasi: सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं (Varanasi) की जांच की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति, घटना के कारणों और प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच ग्रामीणों ने प्रशासन (Varanasi) से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles