Varanasi: गंगा में नाव पर नॉनवेज और बियर पार्टी मामला, गिरफ्तार पांचों आरोपितों को मिली जमानत, कोर्ट ने बंधपत्र पर रिहाई का दिया आदेश

Varanasi: मां गंगा के बीच नाव पर कथित तौर पर नॉनवेज पार्टी और शराब सेवन का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपितों को कोर्ट से राहत मिल गई है। कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय की अदालत ने सभी आरोपितों को 20-20 हजार रुपये की दो-दो जमानतें और बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया।

अदालत से जमानत पाने वालों में दीपक कुमार, अजय साहनी (नाव चालक), अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी शामिल हैं। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह ने अदालत में पैरवी की।

वायरल वीडियो के बाद हुई थी त्वरित कार्रवाई

बीते सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर मां गंगा (Varanasi) के बीच नाव पर नॉनवेज पार्टी और शराब पीने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

सर्विलांस टीम (Varanasi) की मदद से वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की गई और पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नाव को भी सीज कर दिया था।

Varanasi: जांच में छह माह पुराना निकला वीडियो

सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया था कि तकनीकी जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि करीब छह माह पुराना है। वीडियो मान मंदिर घाट क्षेत्र में बनाया गया था। इसके बावजूद धार्मिक भावनाओं (Varanasi) से जुड़े मामले को देखते हुए पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि 16 मार्च को भी गंगा नदी (Varanasi) में नाव पर पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस मामले में कोतवाली पुलिस ने अगले दिन 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में उन आरोपितों को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी। फिलहाल ताजा मामले में भी पांचों आरोपितों को अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि पुलिस की ओर से की गई अन्य कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles