Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर से गुरुवार को ‘हब एंड स्पोक’ विमान सेवा का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने इस नई सेवा की शुरुआत करते हुए चार यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अध्यक्ष विपिन कुमार, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि काशी (Varanasi) की पवित्र भूमि की ऊर्जा पूरे देश को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वाराणसी से शुरू हो रही यह ‘हब एंड स्पोक’ सेवा भारत के विमानन इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल भारत को वैश्विक विमानन केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
दिल्ली के जरिए दुनिया से जुड़ेगा पूर्वांचल
नई व्यवस्था के तहत अब वाराणसी (Varanasi) से दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को एयर इंडिया के दिल्ली हब के माध्यम से यूरोप, उत्तरी अमेरिका, खाड़ी देशों, दक्षिण-पूर्व एशिया सहित दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। इस सुविधा से विशेष रूप से पूर्वांचल के यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों, प्रवासी भारतीयों और पर्यटकों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
Varanasi: एयर इंडिया की नई रणनीति का हिस्सा
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर (Varanasi) आतिफ इदरीश ने बताया कि हब एंड स्पोक मॉडल के माध्यम से क्षेत्रीय शहरों को देश के प्रमुख विमानन केंद्रों से जोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, कम ट्रांजिट समय और व्यापक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना एयर इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा है।
12 वर्षों में विमानन क्षेत्र में हुआ बड़ा विस्तार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में 74 हवाई अड्डे (Varanasi) थे, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 160 से अधिक हो चुकी है। इसी अवधि में हवाई यात्रियों की संख्या भी लगभग दोगुनी हो गई है, जो भारत के तेजी से विकसित हो रहे विमानन क्षेत्र का प्रमाण है।
पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
वाराणसी एयरपोर्ट (Varanasi) के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि हब एंड स्पोक सेवा की शुरुआत पूर्वांचल की हवाई कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान होगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में एयरपोर्ट (Varanasi) अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विपिन कुमार, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, एयर इंडिया के प्रतिनिधि तथा एयरपोर्ट प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इस नई सेवा को पूर्वांचल के विकास और भारत की वैश्विक विमानन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

