मोहर्रम को लेकर Varanasi प्रशासन अलर्ट: नए रूट और नई परंपरा पर रोक, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

Varanasi: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वाराणसी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने दालमंडी, चौक, रामापुरा, गिरिजाघर, आदमपुर और कज्जाकपुरा समेत कई इलाकों में पैदल गश्त कर जुलूस मार्गों, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, ताजिया कमेटियों और आयोजकों से संवाद कर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। इसके अलावा आशापुर और लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र (Varanasi) में भी ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों, वैकल्पिक रूट और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष किसी भी नई परंपरा या नए मार्ग से ताजिया जुलूस (Varanasi) निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जुलूस केवल पारंपरिक एवं पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। साथ ही ताजियों की ऊंचाई अधिकतम 10 फीट तक सीमित रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

डीजे की आवाज तय सीमा में, भड़काऊ गीतों पर कार्रवाई

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जुलूसों (Varanasi) में डीजे, ढोल-ताशा और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज 45 से 55 डेसिबल की निर्धारित सीमा के भीतर ही रहेगी। किसी भी प्रकार के भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत बजाने पर संबंधित आयोजक और डीजे संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की उत्तेजक नारेबाजी, हथियारों का प्रदर्शन, करतब या अन्य अराजक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक ताजिया के लिए एक जिम्मेदार समिति का गठन अनिवार्य होगा, जो पूरे आयोजन की जवाबदेही (Varanasi) निभाएगी।

Varanasi: ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी प्रमुख जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल (Varanasi) को बॉक्स फॉर्मेशन में तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी नागरिकों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

संयुक्त निरीक्षण (Varanasi) के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles