Varanasi: समाजसेवा, रक्तदान और जनकल्याण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए कन्हैया सिंह मेमोरियल फाउंडेशन एवं वाराणसी युवा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वर्गीय कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर भव्य रक्तदान शिविर और “कन्हैया सिंह कर्मयोगी पुरस्कार” समारोह का आयोजन किया गया। लहुराबीर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवियों, चिकित्सकों, व्यापारियों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्वर्गीय कन्हैया सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में शहर (Varanasi) के युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दोपहर तक चले शिविर में 58 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। आईएमए के चिकित्सकों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
‘कन्हैया सिंह कर्मयोगी पुरस्कार’ से सम्मानित हुए राजीव गोंड
कार्यक्रम (Varanasi) के दूसरे चरण में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा और उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट, लमही के राजीव गोंड को “कन्हैया सिंह कर्मयोगी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
Varanasi: स्व. कन्हैया सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि’
अपने संबोधन में डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय कन्हैया सिंह का जीवन समाजहित और कर्मयोग के लिए समर्पित रहा। उनके नाम पर रक्तदान शिविर और समाजसेवियों का सम्मान किया जाना युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है।
शहर (Varanasi) के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. वी.पी. सिंह ने फाउंडेशन के सचिव डॉ. पंकज कुमार सिंह (पीटी) एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य और समाज के सच्चे सेवकों को सम्मानित करना स्वर्गीय कन्हैया सिंह के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्र बहादुर सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में वाराणसी युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता और शशि शंकर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर (Varanasi) पर सरस्वती सिंह, रमेश ललवानी, बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश कुमार सिंह, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, प्रेम नारायण सिंह, नागेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह, विवेक सूद, प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, अनिता सिंह, आराधना सिंह, श्वेता सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, एडवोकेट अमित कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य (Varanasi) में भी रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और समाजसेवा से जुड़े जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

