Varanasi Encounter: 80 लाख के विवाद में किराना कारोबारी की हत्या का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Encounter: रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोलू पटेल उर्फ माफिया और ज्ञान पटेल के रूप में हुई है। दोनों 8 जून को अवलेशपुर में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुए घायल

एडीसीपी वरुणा लिपि नागायत ने बताया कि रोहनिया पुलिस और एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि हत्या के आरोपी अवलेशपुर इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों (Varanasi Encounter) ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

80 लाख रुपये के बंटवारे का विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी जितेंद्र कुमार की हत्या के पीछे जमीन के सौदे से जुड़े 80 लाख रुपये के बंटवारे का विवाद था। एडीसीपी के अनुसार, जितेंद्र ने हाल ही में एक जमीन 80 लाख रुपये में बेची थी। इसी रकम के बंटवारे (Varanasi Encounter) को लेकर उनके भाइयों और कुछ करीबी लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश के चलते 8 जून की रात बाइक सवार बदमाशों ने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जांच (Varanasi Encounter) में यह भी सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र के बैंक खाते में जमा रकम पर कब्जा करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी, लेकिन जितेंद्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने हत्या की साजिश रची।

सूत्रों के मुताबिक, एनकाउंटर (Varanasi Encounter) में गिरफ्तार हुए दो मुख्य आरोपियों के अलावा पुलिस ने तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles