Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उगापुर नहर के पास स्थित धौरहरा गांव निवासी संजय मिश्रा उर्फ संजू शुक्रवार शाम दवा लेने के लिए बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते में स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप (Varanasi) है कि शिवा सिंह, ठल्लू सिंह समेत अन्य अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Varanasi: इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही संजय के भाई राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्हें थाने ले जाकर तहरीर दी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Varanasi) ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है। गांव में एक परिवार को सबमर्सिबल से पानी देने को लेकर विवाद (Varanasi) चल रहा था। आरोप है कि विरोधी पक्ष इस बात से नाराज था और पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया था।
मृतक की पत्नी बबीता का करीब 12 वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। अब उनके दो बेटे—समर (19) और जीत (14)—पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक और सामाजिक संकट गहरा गया है।
मामले में पुलिस (Varanasi) ने मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
फॉरेंसिक टीम (Varanasi) ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

