Varanasi में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-बारिश का अलर्ट, दो दिन सतर्क रहने की सलाह

Varanasi में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार और मंगलवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में तेज हवाएं, गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34.3°C और न्यूनतम 23.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा।

Varanasi: गंगा में नाव संचालन पर असर

तेज हवाओं का असर गंगा नदी में नाव संचालन पर भी पड़ा। रविवार दोपहर बाद हवा की गति बढ़ने पर एहतियात के तौर पर नावों का संचालन (Varanasi) अस्थायी रूप से रोक दिया गया। प्रशासन और पुलिस ने घाटों पर मौजूद नाविकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जल पुलिस द्वारा गंगा में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

क्यों बदला मौसम?

मौसम विभाग (Varanasi) के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बनी चक्रवाती स्थिति के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भी पड़ रहा है।

आमतौर पर मई में तापमान 40°C के पार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मौसम (Varanasi) अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles