Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पीड़ित जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, वह घर में ताला बंद कर बाहर नौकरी करने गए हुए थे। इसी दौरान 5 मई 2026 को चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। पड़ोसी (Varanasi) अंगद सिंह ने उन्हें सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है।
सूचना मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ जब घर की जांच की गई, तो सभी कमरों के ताले और आलमारी टूटी हुई मिली। घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे साफ है कि चोरों ने आराम से पूरी तलाशी ली।
Varanasi: बाइक, जेवरात और नगदी ले गए चोर
चोर घर से एक दोपहिया वाहन (होंडा शाइन, नंबर यूपी 65 एफएक्स 0994), सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने का नथिया, मांगटीका, हार, चेन, अंगूठियां, झुमके और चांदी की पायल समेत लाखों रुपये का माल शामिल बताया गया है। इसके अलावा चोर (Varanasi) घर में लगे कैमरे की हार्ड डिस्क (डीवीआर) भी अपने साथ ले गए, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर पुलिस (Varanasi) ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

