UP डिजिटल जनगणना 2027: अब घर बैठे खुद भर सकेंगे फॉर्म, 33 सवालों के देने होंगे जवाब

देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 की प्रक्रिया (UP) शुरू होने जा रही है। केंद्र सरकार ने इस बार जनगणना को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाने की तैयारी की है, जिसके तहत नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। 7 मई से जनगणना के पहले चरण के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा शुरू हो रही है, जो 21 मई तक चलेगी।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने लोगों से इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि पहली बार आम नागरिकों (UP) को स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद 33 प्रश्नों वाली प्रश्नावली भरनी होगी।

फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की एक विशेष “SE ID” प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। यही आईडी आगे जनगणना सत्यापन में उपयोग की जाएगी।

22 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे

स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने वाले परिवारों को 22 मई से शुरू होने वाले जमीनी सर्वेक्षण में बड़ी सुविधा मिलेगी। जब प्रगणक (Enumerator) घर पहुंचेंगे, तब केवल SE ID दिखानी होगी। रिकॉर्ड मिलते ही डेटा को सत्यापित कर स्वीकार कर लिया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड है। जनगणना (UP) के दौरान किसी भी व्यक्ति से बैंक डिटेल या आधार नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि प्रगणक के आने पर उनका आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य जांच लें।

UP: दो चरणों में पूरी होगी जनगणना

जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी—

  • पहला चरण: मई-जून 2026
    इसमें मकान सूचीकरण और आवास संबंधी जानकारी जुटाई जाएगी।
  • दूसरा चरण: फरवरी 2027
    इसमें जनसंख्या, साक्षरता, रोजगार, सामाजिक और जातिगत आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।

प्रदेशभर में इस अभियान के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर तैनात किया जा रहा है।

ऐसे करें ऑनलाइन स्व-गणना

  1. आधिकारिक पोर्टल खोलें
  2. मोबाइल नंबर और ओटीपी से पंजीकरण करें
  3. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनें
  4. घर की लोकेशन और मकान संबंधी जानकारी भरें
  5. परिवार के सदस्यों से जुड़े 33 सवालों के जवाब दें
  6. फॉर्म सबमिट करें और प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें
  7. प्रगणक आने पर यही आईडी दिखाएं

प्रशासन का कहना है कि यह जनगणना (UP) देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और भविष्य की नीतियों के निर्माण की मजबूत आधारशिला साबित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles