BHU के डालमिया हॉस्टल में खाने में छिपकली मिलने हड़कंप, छात्रों में आक्रोश, मेस की गुणवत्ता पर उठे सवाल

BHU के डालमिया हॉस्टल में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों को परोसे गए भोजन में छिपकली मिलने का मामला सामने आया। घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई और उन्होंने हॉस्टल प्रशासन तथा मेस व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया।

छात्रों के मुताबिक रात के भोजन के दौरान एक छात्र की थाली में छिपकली दिखाई दी। जानकारी मिलते ही मेस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई छात्रों ने तुरंत भोजन करना बंद कर दिया और मेस के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि यह घटना (BHU) उनकी सेहत के साथ गंभीर लापरवाही का उदाहरण है।

घटना की सूचना मिलने पर BHU हॉस्टल वार्डन मौके पर पहुंचे। साथ ही प्रॉक्टरियल बोर्ड के सदस्य भी हॉस्टल पहुंचे और छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मेस व्यवस्था में सुधार की मांग पर अड़े रहे।

BHU:छात्रों ने कार्रवाई की मांग की

छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल मेस की खराब गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। उनका कहना है कि भोजन में कीड़े-मकोड़े और गंदगी मिलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

BHU छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि मेस की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं हॉस्टल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना के बाद से हॉस्टल परिसर में छात्रों के बीच नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles