Varanasi: भीषण गर्मी में यातायात पुलिसकर्मियों को मिली राहत, वितरित किए गए विशेष एसी हेलमेट

Varanasi: भीषण गर्मी, तेज धूप और प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट वाराणसी में विशेष हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए यह पहल की गई। कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिसकर्मियों को 100 विशेष वेंटिलेशन (एसी) युक्त हेलमेट, 600 सामान्य हेलमेट और 1000 छाते वितरित किए गए।

पुलिस आयुक्त द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और आरटीसी रूटों के निरीक्षण के दौरान यातायात कर्मियों को भीषण गर्मी, वर्षा और अन्य मौसम संबंधी चुनौतियों का सामना करते देखा गया था। इसके बाद विभिन्न यातायात बूथों को सुदृढ़ करने के साथ कर्मियों को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित यातायात पुलिसकर्मियों (Varanasi) के लिए लस्सी और हल्के जलपान की भी व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने कहा कि इन संसाधनों का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाना, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना और मनोबल को मजबूत करना है।

अपर पुलिस आयुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी संबंधी विस्तृत ब्रीफिंग दी। उन्होंने कर्मियों को हमेशा सतर्क और सजग रहने, सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने तथा सड़क उपयोगकर्ताओं (Varanasi) को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी (Varanasi) प्रतिदिन व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लंबे समय तक खड़े रहकर यातायात संचालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी कर्मियों से अनुशासन, संयम और पेशेवर दक्षता बनाए रखने तथा जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने का आह्वान किया।

Varanasi: पुलिसकर्मियों ने जताया आभार

विशेष हेलमेट और अन्य संसाधन प्राप्त करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों (Varanasi) ने पुलिस विभाग और यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि भीषण गर्मी में यह सुविधा उनके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी और ड्यूटी के दौरान राहत प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रवीण यादव, यातायात निरीक्षक मुख्यालय अनुराग त्यागी सहित यातायात शाखा के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सुरक्षित, सुगम और जनहितकारी यातायात व्यवस्था (Varanasi) को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles