Varanasi: व्यवसायी के घर से गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, घरेलू सहायिका गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

Varanasi: कैंट थाना क्षेत्र की विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में एक व्यवसायी के घर से घरेलू गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में काम करने वाली महिला ममता गुप्ता ने घरेलू गैस सिलेंडरों की चोरी की है। शिकायत में बताया गया कि ममता को मई महीने से घर में झाड़ू-पोछा करने के लिए रखा गया था।

आराम करने के दौरान दिया वारदात को अंजाम

अभिषेक सिंह के अनुसार 26 मई को ममता गुप्ता घर पर काम करने आई थी। दोपहर बाद जब परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों (Varanasi) में आराम करने चले गए, उसी दौरान उसने घर में रखे गैस सिलेंडरों को चोरी कर लिया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस (Varanasi) को यह भी बताया कि आरोपी महिला उनके परिचित संतोष कुमार मौर्य के घर भी काम करती थी और वहां से भी दो घरेलू गैस सिलेंडर गायब होने की जानकारी सामने आई थी। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज के आधार पर संदेह पुख्ता होने के बाद व्यवसायी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला की पहचान की और उसे हिरासत (Varanasi) में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसके पास से चोरी किए गए तीन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए।

Varanasi: मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडे ने बताया कि तहरीर (Varanasi) के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है और चोरी के तीनों गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए हैं।

आरोपी (Varanasi) की गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडे, उपनिरीक्षक सत्यम यादव, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडे, महिला कांस्टेबल श्वेता पांडे और साक्षी शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles