Varanasi: उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा का 30वां प्रांतीय महाधिवेशन 13 और 14 जून 2026 को वाराणसी के सलारपुर स्थित विद्या बिहार इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस महाधिवेशन में प्रदेशभर से विद्यालय प्रबंधक भाग लेंगे और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
महाधिवेशन को चार सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री और विभिन्न जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन से संबंधित समस्याओं, सुझावों और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
महाधिवेशन का प्रथम सत्र 13 जून को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम (Varanasi) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक द्वितीय सत्र के रूप में खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए विद्यालय प्रबंधक अपने विचार, सुझाव और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं रखेंगे।
दूसरे दिन पारित होंगे प्रस्ताव
महाधिवेशन का तृतीय सत्र 14 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान पहले दिन प्रस्तुत किए गए सुझावों और समस्याओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके बाद आयोजित होने वाले समापन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महासभा (Varanasi) द्वारा पारित प्रस्तावों को उनके माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Varanasi: नई कार्यकारिणी का होगा गठन
महाधिवेशन के दौरान संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। महासभा के पदाधिकारियों का मानना है कि यह आयोजन विद्यालय प्रबंधन से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पदाधिकारियों ने दी आयोजन की जानकारी
महाधिवेशन की तैयारियों और कार्यक्रम (Varanasi) की रूपरेखा की जानकारी संगठन मंत्री प्रकाश रंजन एवं उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों को दी। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, कुलदीप मिश्र, अमरनाथ मौर्य, राकेश नारायण दूबे, रत्न शंकर पाठक, धर्मेंद्र सिंह ‘पप्पू’, एस.एन. पांडेय, शोभेंद्र अविनाश सिंह ‘आसू’ तथा अमरनाथ चौबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार महाधिवेशन में शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों, विद्यालय प्रबंधन की समस्याओं और उनके समाधान (Varanasi) को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी, जिससे प्रदेश के विद्यालयों के संचालन और शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस सुझाव सामने आ सकें।

