Varanasi के राजातालाब थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाल के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में दूल्हे के पड़ोसी 52 वर्षीय बहादुर राम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
यह घटना राजातालाब थाना क्षेत्र (varanasi) की जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरुई गांव की है। गांव निवासी हिमांशु राम का विवाह बगहा निवासी रेखा देवी के साथ हो रहा था। विवाह समारोह दूल्हे के घर पर आयोजित था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाल के दौरान लड़की पक्ष के कुछ लोगों और अन्य लोगों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। पहले विवाद (varanasi) केवल बहस तक सीमित था, लेकिन जयमाल के बाद यह मारपीट में बदल गया और समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
Varanasi: बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी की गई जान
मारपीट और शोर-शराबे की आवाज सुनकर घर के बाहर सो रहे पड़ोसी बहादुर राम मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें घर के पास गंभीर रूप (varanasi) से घायल अवस्था में पड़ा देखा। उनके सीने पर किसी नुकीली वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई उम्मीद
घटना की सूचना मिलते ही जक्खिनी पुलिस मौके पर पहुंची। राजातालाब थाना पुलिस ने घायल बहादुर राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल (Varanasi) रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बहादुर राम अपने पीछे पत्नी नौरंगी देवी, तीन बेटियां—रंजना देवी, एजोरा देवी और ननका देवी तथा एक पुत्र किशन राम को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जिस घर में कुछ देर पहले शादी की रस्में और खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजातालाब थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर (varanasi) पर कुछ लोगों ने गोली लगने की आशंका जताई है, जबकि मृतक के सीने पर नुकीली वस्तु से वार के निशान भी मिले हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।
घटना के बाद पुलिस (varanasi) ने दूल्हा और दुल्हन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा विवाह समारोह में मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।

