वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर बने 2008 बैच के IPS किरण एस, CBI और इंटरपोल में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

लखनऊ से वाराणसी तक संभालेंगे कानून-व्यवस्था की कमान, मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की जिम्मेदारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में 27 नवंबर को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर तैनात थे। वहीं, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर रहे मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

केरल के तिरुवनंतपुरम में 20 सितंबर 1982 को जन्मे किरण एस तकनीकी शिक्षा के साथ पुलिसिंग और जांच के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रॉनिक्स में एमटेक की डिग्री हासिल की है। वह डॉ. पी. जे. शिवकुमार के पुत्र हैं।

किरण एस ने उत्तर प्रदेश में अपने सेवाकाल के दौरान नोएडा, झांसी, सुलतानपुर और प्रतापगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। इसके बाद लगभग सात वर्षों तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में डीआईजी (स्पेशल पुलिस) के पद पर भी कार्य किया।

उनके कार्यक्षेत्र का दायरा देश तक ही सीमित नहीं रहा। वह फ्रांस के ल्यों स्थित इंटरपोल मुख्यालय में भी तैनात रहे। अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग और जांच में योगदान के लिए उन्हें 27 नवंबर 2025 को इंटरपोल मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया था।

किरण एस को एक जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नति मिली थी। इसके बाद सात जनवरी 2026 को उन्हें लखनऊ रेंज का आईजी नियुक्त किया गया। अब शासन ने उन्हें वाराणसी कमिश्नरेट की कमान सौंपी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles