Varanasi: मिर्जामुराद में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, दर्जनों घायल, क्षेत्र में मची अफरातफरी

Varanasi: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालपुर गांव के पास श्रद्धालुओं और मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुर गांव के निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अदलपुर स्थित शीतला धाम (Varanasi) दर्शन के लिए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन लालपुर के समीप पहुंचा, चालक का नियंत्रण ट्रॉली पर से हट गया और वाहन पलट गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों (Varanasi) को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया जा रहा है।

झारखंड के युवक की हालत नाजुक

बताया जा रहा है कि ट्रॉली में कुछ मजदूर भी सवार थे, जो दर्शन कर लौट रहे थे और अर्जुनपुर (कपसेठी) स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। हादसे में रिंकु लोहारा (निवासी लातेहार, झारखंड) की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा वीरेन्द्र कुमार ओरांव और अनिल समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

मिर्जामुराद पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और हादसे के कारणों की जांच (Varanasi) की जा रही है। घटना की सूचना संबंधित ठेकेदार को भी दे दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और असुरक्षित परिवहन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles