धर्मनगरी Varanasi में सम्राट विक्रमादित्य महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत 3 से 5 अप्रैल तक बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) स्थित सूर्य सरोवर मैदान में भव्य महानाट्य का मंचन किया जाएगा। इस आयोजन का शुभारंभ मोहन यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में होगा। समारोह का उद्देश्य विक्रमादित्य के सुशासन, न्यायप्रियता और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है।
200 से अधिक कलाकार, भव्य मंचन की तैयारी
सम्राट विक्रमादित्य शोध संस्थान द्वारा आयोजित (Varanasi) इस महानाट्य में 200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। प्रस्तुति को जीवंत बनाने के लिए 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊंट, एक हाथी और पालकी का उपयोग किया जाएगा। तीन विशाल मंचों पर सिंहासन बत्तीसी, बेताल पच्चीसी और भविष्य पुराण के प्रसंगों का मंचन होगा। 27 फीट ऊंचा सिंहासन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
Varanasi: आधुनिक और पारंपरिक कला का संगम
महानाट्य में 400 से अधिक लाइट्स, बड़ी एलईडी स्क्रीन और आतिशबाजी का भी उपयोग किया जाएगा। इसका लेखन पद्मश्री भगवतीलाल राजपुरोहित (Varanasi) ने किया है, जबकि निर्माण राजेश कुशवाहा और निर्देशन संजीव मालवीय द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल (Varanasi) पर ‘आर्ष भारत’, ‘सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या’, ‘शिव पुराण’, ‘चौरासी महादेव’ और ‘श्रीहनुमान’ जैसी प्रदर्शिनियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन जैसे पोहा-जलेबी, मक्के का कीस, मालवा कचौरी और मावा बाटी भी फूड कोर्ट में उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम (Varanasi) के दौरान मोहन यादव द्वारा काशी विश्वनाथ धाम न्यास को एक विशेष वैदिक घड़ी भेंट की जाएगी। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है, जिसमें 24 घंटे को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। इसमें पंचांग, ग्रह-नक्षत्र, मौसम और मुहूर्त की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
भीड़ को देखेत हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल (Varanasi) ने बताया कि आयोजन निशुल्क होगा, लेकिन लगभग 7 से 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि कुल 20 हजार लोगों के आने की संभावना है।
- सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं
- हर व्यक्ति की सघन जांच होगी
- ड्रोन से निगरानी की जाएगी
- ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष टीम तैनात रहेगी

