Varanasi: निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करने की बढ़ती शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए सभी निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
डीएम के निर्देश पर सभी निजी विद्यालयों (Varanasi) से पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों की फीस का विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को इस प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों की शिकायतों को सीधे दर्ज करने के लिए DIOS कार्यालय (Varanasi) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अभिभावक हेल्पलाइन नंबर: 0542-2509413 इस नंबर पर अभिभावक निम्न मामलों में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Varanasi: औचक निरीक्षण के निर्देश
डीएम (Varanasi) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निजी स्कूलों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अभिभावकों और छात्रों से फीडबैक भी लिया जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
स्कूलों के लिए सख्त नियम लागू
प्रशासन (Varanasi) ने निजी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की है:
- पिछले 3 वर्षों के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिकॉर्ड जमा करना अनिवार्य
- फीस वृद्धि तर्कसंगत और निर्धारित मानकों के आधार पर ही मान्य होगी
- CPI + 5% से अधिक फीस वृद्धि नहीं की जा सकेगी
- छात्रों को किसी विशेष दुकान से किताब/ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा
- 5 वर्षों के भीतर यूनिफॉर्म में बदलाव नहीं होगा
- शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य

