Varanasi में भीषण गर्मी का असर: कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों की टाइमिंग बदली, सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक होंगी कक्षाएं

Varanasi: बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी हीटवेव (Varanasi) को देखते हुए इसी तरह के बदलाव किए गए हैं, जहां प्राथमिक और जूनियर स्कूलों का समय सुबह से दोपहर तक सीमित किया गया है।

Varanasi: तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (Varanasi) अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नई टाइमिंग तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को इसका सख्ती से पालन करना होगा।

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा नियम

यह आदेश वाराणसी जिले (Varanasi) के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों पर लागू होगा, जिनमें शामिल हैं—

  • परिषदीय एवं राजकीय विद्यालय
  • सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय
  • CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल
  • हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूल

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय तेज धूप और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई थी। अभिभावक भी लंबे समय से स्कूल समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। प्रशासन (Varanasi) के इस निर्णय से बच्चों को दोपहर की चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles