Varanasi: 40 लाख की चोरी का खुलासा, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

Varanasi: कमिश्नरेट की थाना लंका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में घुसकर करीब 40 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने वाले दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किए गए गहनों की शत-प्रतिशत बरामदगी भी कर ली है।

यह कार्रवाई (Varanasi) पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामले की जांच में पुलिस टीम ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा गया।

घटना 5 अप्रैल 2026 को सामने आई थी। पीड़ित दंपति 31 मार्च को अपने गांव (रोहतास) गए हुए थे। 4 अप्रैल को लौटने पर घर (Varanasi) का मुख्य गेट बंद मिला, लेकिन अंदर का ताला टूटा हुआ था। ऊपरी मंजिल के कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों को तोड़कर पुश्तैनी गहने और सामान चोरी कर लिया गया था।

Varanasi: बबूल के पेड़ के पास दबोचे गए आरोपी

लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने 17 अप्रैल को सीर गोवर्धनपुर स्थित काशीपुरम कॉलोनी (Varanasi) में बबूल के पेड़ के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी (38) – बजरडीहा, थाना भेलूपुर और रेयाज अकरम (27) – बजरडीहा, थाना भेलूपुर के रूप में हुई है अरु दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

40 लाख के आभूषण बरामद

पुलिस (Varanasi) ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर बरामद किए—

  • हार, मंगलसूत्र, कंगन, झुमके, अंगूठियां
  • लॉकेट, नथ, चेन, माथा बेंदी
  • चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के समेत अन्य गहने

पुलिस के अनुसार, चोरी गया लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। मुख्य आरोपी शारिक जमाल अंसारी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और मारपीट-धोखाधड़ी (Varanasi) से जुड़े केस शामिल हैं।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305(A) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles