UP: राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्मार्ट मीटर को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत अब जीरो बैलेंस होने पर भी तुरंत बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन तक मिलेगी बिजली
नई व्यवस्था (UP) के अनुसार—
- बैलेंस खत्म होने के बाद भी 3 दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी
- या फिर ₹200 तक (2 किलोवाट भार तक) की खपत होने तक सप्लाई बंद नहीं होगी
सरकार (UP) ने बड़ा फैसला लेते हुए नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक तब तक लागू रहेगी जब तक तकनीकी समिति अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती।
UP: 45 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन
जिन उपभोक्ताओं के यहां हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें अतिरिक्त राहत दी गई है—
- 15 दिन की कन्वर्जन अवधि
- इसके बाद 30 दिन की अतिरिक्त अवधि
यानी कुल 45 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, भले ही बैलेंस कम हो।
SMS अलर्ट से पहले ही मिलेगी जानकारी
उपभोक्ताओं (UP) को समय रहते सतर्क करने के लिए 5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया गया है—
- बैलेंस 30% होने पर सूचना
- बैलेंस 10% होने पर अलर्ट
- बैलेंस समाप्त होने की सूचना
- डिस्कनेक्शन से 1 दिन पहले चेतावनी
- डिस्कनेक्शन के बाद सूचना
सरकार (UP) ने स्पष्ट किया है कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी हालत में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत मिलेगी।
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
भीषण गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं—
- बिजली आपूर्ति बिना बाधा जारी रहे
- ट्रांसफार्मर खराब होने पर तुरंत बदले जाएं
- ढीले तार और स्पार्किंग की समस्या तत्काल ठीक हो
- मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए
सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट चुके हैं, उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक (UP) में आशीष गोयल और जय नारायण सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

