काशी की सांस्कृतिक धरोहर और शिक्षा के केंद्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सेमिनार कॉम्प्लेक्स में ‘खुशी की उड़ान’ संस्था द्वारा ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महामना मदन मोहन मालवीय को माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुई। इस दौरान तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
BHU: देशभर के कर्मयोगियों का हुआ सम्मान
संस्था (BHU) की संस्थापिका सारिका दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा, कला और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को पहचान देना रहा। देश के विभिन्न जनपदों से आए चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों का संगम
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ‘खुशी की उड़ान’ संस्था लंबे समय से सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है और यह सम्मान समारोह उसी प्रयास का हिस्सा है। कार्यक्रम में सुदूर क्षेत्रों से आए लोगों को भी मंच प्रदान किया गया, जो इसकी विशेषता रही।
समारोह (BHU) का शुभारंभ प्रमुख अतिथियों द्वारा किया गया, जिनमें पूनम मौर्या, मीना चौबे, अम्बरीश सिंह भोला, सचिंद्र नाथ, डॉ कृष्णानंद पाण्डेय और सारिका दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने दोहराया कि उसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस अवसर पर पंडित शिवदत्त द्विवेदी, डॉ रिचिक त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत अग्रहरि, अन्नपूर्णा दुबे, रितेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम (BHU) का सफल संचालन डॉ ओमप्रकाश दुबे द्वारा किया गया।

