Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा इलाके में शनिवार रात मकान ध्वस्तीकरण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव तक पहुंच गया। आरोप है कि पड़ोसी द्वारा किए गए पथराव में जेसीबी मशीन और वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कमच्छा निवासी मयंक भार्गव अपने पुराने मकान को गिरवाने का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी (Varanasi) प्राण नाथ गुप्ता ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध के दौरान वह अपने मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
Varanasi: मजदूरों में मची भगदड़
अचानक हुए पथराव से मौके पर काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। हमले में जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा, जबकि पास में खड़ी गाड़ी (Varanasi) के शीशे टूट गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी प्राण नाथ गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस (Varanasi) का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

