Varanasi: चितईपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर (सुसुवाही) में एक सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 5 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाते से अचानक कट गए लाखों रुपये
मिली जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग (आरटीओ) से सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी सुनील कुमार का खाता State Bank of India की बीएचयू शाखा (Varanasi) में है। 18 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उनके खाते से अचानक कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5.50 लाख रुपये निकाल लिए गए।
मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। इसके तुरंत बाद वे बैंक पहुंचे, जहां जांच में साइबर फ्रॉड (Varanasi) की पुष्टि हुई। बैंक अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
Varanasi: पुलिस और साइबर सेल कर रही जांच
पीड़ित ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही चितईपुर थाने(Varanasi) में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस (Varanasi) ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

