Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक मकान में गैस सिलेंडर में हुए तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे तुरंत रवींद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुकुलपुरा निवासी पेड़ा सोनकर के मकान में अनुज सोनकर किराए पर रहते थे। घटना के समय अनुज अपने परिवार (Varanasi) के साथ इलाज के लिए बाहर गए हुए थे और घर में ताला बंद था। इसी दौरान ऊपरी मंजिल पर बने किचन में अचानक गैस सिलेंडर फट गया।
तेज धमाके से दहशत
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। विस्फोट से रसोईघर (Varanasi) की दीवारें और छत का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग की चपेट में आने से किचन में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। साथ ही घर में रखी नकदी भी नष्ट हो गई।
Varanasi: राहत-बचाव में जुटी टीम
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर मकान से जुड़े लोगों को सूचित किया गया।
पुलिस (Varanasi) के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

