Varanasi में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर फूंका राहुल-अखिलेश का पुतला

Varanasi: शहर में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” निकालकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार नारेबाजी की।

नई सड़क (Varanasi) क्षेत्र से शुरू हुई यह पदयात्रा हाथों में तख्तियां लिए लहुराबीर चौराहे तक पहुंची। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। लहुराबीर चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

Varanasi: देश में महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी

भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश में महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का अवसर आया, तब कांग्रेस और सपा ने इसका विरोध कर इसे रोकने का काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह विधेयक महिलाओं को राजनीति, समाज और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में समान भागीदारी दिलाने का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे देश के समग्र विकास को गति मिलती है।

पूजा दीक्षित (Varanasi) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लंबे समय से लंबित 33% महिला आरक्षण विधेयक को आगे बढ़ाने की पहल की गई थी। इसके तहत लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया गया, जिसे वर्ष 2029 से लागू करने का प्रस्ताव था।

हालांकि, भाजपा महिला मोर्चा (Varanasi) का आरोप है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस विधेयक के विरोध में मतदान किया, जिससे यह पारित नहीं हो सका। इसे महिलाओं के लिए निराशाजनक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles