Varanasi: नहाते समय युवती का वीडियो बनाने की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Varanasi: जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और आपत्तिजनक घटना सामने आई है, जहां एक युवती का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और परिवार की तत्परता से आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान उसकी नजर दीवार में बने एक झरोखे पर पड़ी, जहां एक व्यक्ति मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। यह देख युवती घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

Varanasi: शोर सुनकर दौड़े लोग, आरोपी गिरफ्तार

युवती की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों (Varanasi) ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ लालू के रूप में हुई है।

घटना (Varanasi) की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई (Varanasi) की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles