अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का काशी में भव्य स्वागत हुआ। जब वे बरेका स्थित जनसभा स्थल पहुंचे, तो पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संवाद के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी देखने को मिली।
बरेका मैदान में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में प्रबुद्ध महिलाएं, लखपति दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों से आई महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा पंडाल महिलाओं से खचाखच भरा नजर आया, जो इस आयोजन को खास बना गया।
खुली जीप में मैदान पहुंचे PM Modi
प्रधानमंत्री (PM Modi) खुली जीप में जनसभा स्थल तक पहुंचे और रास्ते भर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर उन्होंने काशी की महिलाओं का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।
मंच (PM Modi) पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कुछ महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने काशी की कला और संस्कृति को दर्शाते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस दौरान महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, कई लोग इस ऐतिहासिक क्षण को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
6300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने रिमोट के माध्यम से 6330 करोड़ रुपये से अधिक की 163 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही 3.21 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को बनास डेयरी के माध्यम से बोनस राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की। इसके अलावा दो अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे और अन्य विकास परियोजनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गईं, जिनमें विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अपने संबोधन की शुरुआत “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” के जयघोष से करते हुए पीएम मोदी ने काशी की आध्यात्मिक शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि काशी मां गंगा, माता अन्नपूर्णा और माता विशालाक्षी की भूमि है और यहां महिलाओं का यह महासंगम इस आयोजन को और भी दिव्य बना रहा है। उन्होंने भोजपुरी अंदाज में महिलाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि “अभी त शुरुआत भइल बा, बनारस बढ़ी, बनारस डेयरी बढ़ी, आ ई बोनस भी बढ़ी।”
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने की बात दोहराई। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए (PM Modi) कहा कि वर्षों तक महिलाओं के आरक्षण को रोका गया, लेकिन अब महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने क(PM Modi) हा कि आज “लखपति दीदी” और “ड्रोन दीदी” जैसी योजनाएं महिलाओं की नई पहचान बन रही हैं और वे आत्मनिर्भर होकर देश की विकास यात्रा में भागीदारी निभा रही हैं।

