BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को विन्ध्याचल धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। विंध्याचल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अटल चौराहा समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर उत्साह जताया।
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “बंगाल में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।” हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा सरकार बनाएगी, तो उन्होंने दोहराया कि “प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।”
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए यह महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि वहां दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सकेगा। नितिन नवीन ने कहा कि विंध्याचल धाम आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति मिली है।

