Azamgarh जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कक्षा 9 का छात्र आनंद राजभर साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद छात्र साइकिल समेत बस में फंस गया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। छात्र का शव करीब 50 मीटर तक बस के साथ घसीटता रहा, जबकि साइकिल लगभग 100 मीटर तक फंसी रही। इसके बाद चालक बस को स्कूल परिसर में खड़ा कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छात्र की मां बेटे का शव गोद में लेकर बिलखती रही। यह मंजर देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे क्षेत्र (Azamgarh) में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।
5 किलोमीटर दूर स्कूल जा रहा था छात्र
मृतक आनंद राजभर अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़डीहा गांव का निवासी था और वह अपने घर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जा रहा था। हादसा गोरहरपुर गांव के पास स्कूल तिराहे के समीप हुआ।
Azamgarh: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सूचना पर पुलिस (Azamgarh) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस एक निजी स्कूल की है और बस व स्कूल का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। इस घटना (Azamgarh) के बाद स्कूल प्रबंधन और बस चालक की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

