Chandauli जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला और एक पुरुष ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास कल्याणपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 649/22-24 के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों काफी देर तक ट्रैक के किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।
Chandauli: हाथ पकड़कर कूदे महिला-पुरुष
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन पास पहुंची, दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और अचानक उसके सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Chandauli) मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुरुष के जनेऊ पहनने के आधार (Chandauli) पर उसके ब्राह्मण समुदाय से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

