Mau जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घोसी कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों की जीप को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप गड्ढे में जा गिरी और एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में वाराणसी निवासी 38 वर्षीय पवन यादव की मौत हो गई। वह ड्यूटी के दौरान मोबाइल टीम के साथ गश्त पर थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
इस हादसे (Mau) में तीन अन्य पुलिसकर्मी—ओम प्रकाश यादव, विनोद कुमार सिंह और प्रीतम कुमार यादव—गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Mau: कैसे हुआ हादसा
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बाईं ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने पुलिस जीप (Mau) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस (Mau) ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Mau) के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

