Jaunpur में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की सरेराह गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

Jaunpur में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब बारात लेकर जा रहे दूल्हे की रास्ते में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा इलाके की है, जहां दूल्हा 21 वर्षीय आजाद बिंद अपनी बारात लेकर जा रहा था। गाजे-बाजे और खुशियों के बीच अचानक एक बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उसकी कार के बराबर आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की नंबर प्लेट ढकी हुई थी और बदमाशों ने अपने चेहरे भी छिपा रखे थे। कुछ ही सेकंड में उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग (Jaunpur) शुरू कर दी। गोलियों की बौछार में दूल्हा गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही गिर पड़ा।

Jaunpur: अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

कार में मौजूद दूल्हे के छोटे भाई और अन्य लोग इस हमले से सहम गए। चालक किसी तरह घायल दूल्हे को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस में हड़कंप, कई टीमें गठित

घटना (Jaunpur) की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस वारदात के पीछे दो प्रमुख कारण नजर आ रहे हैं।

पुलिस का मानना है कि हत्या किसी निजी विवाद का परिणाम हो सकती है। फिलहाल दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है। मामले (Jaunpur) की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दुल्हन और परिजनों से भी पूछताछ की है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles